सर्बजीत साबी का नवांशहर में होगा सम्मान
यूथअकाली दल के दोआबा जोन के प्रधान सर्बजीत सिंह साबी का 12 दिसंबर को नवांशहर के गुरुद्वारा सिंह सभा में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी शिअद यूथ सचिव भूपिंदरपाल सिंह जाडला जिला बाडी एसोसिएशन के प्रधान परमिंदर सिंह ढिल्लों ने यहां पत्रकारवार्ता में दी। जाडला ने कहा कि 12 दिसंबर को बलाचौर यूथ अकाली दल के सैकड़ों कार्यकर्ता सर्बजीत सिंह साबी के स्वागत समारोह में परमिंदर सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया तथा समरजीत सिंह की ओर से सर्बजीत सिंह साबी को अकाली दल के दोआबा जोन का प्रधान बनाकर पार्टी को और मजबूत किया है। इस मौके पर विपन कुमार, काला राम, जसवीर सिंह आैर अन्य उपस्थित थे।
इसीतरह गुरबखशसिंह खालसा ने बताया कि सर्बजीत सिंह दोपहर 2 बजे नवांशहर पहुंचेगे। इस अवसर पर उन्होंने समूह अकाली वर्करों को शामिल होने की अपील की। इस मौके पर जिला प्रधान जत्थेदार राम सिंह दुधाला, चौधरी नंद लाल, हलका इंचार्ज बीबी सतिंदर कौर करीहा, एसके सुखी, महिंदर सिंह हुसैनपुर की तरफ से समूह अकाली दल यूथ विंग के सदस्यों द्वारा जोशो खरोश से स्वागत किया जाएगा।
बलाचौर में बैठक के दौरान विचार रखते हुए भूपिंदरपाल सिंह जाडला अन्य।