पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबाल कोच प्रवीन कुमार सम्मानित

फुटबाल कोच प्रवीन कुमार सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवसेना हिन्दुस्तान की ओर से फुटबाल में पंजाब की अंडर 17 टीम में चुने जाने पर गांव सलोह के धर्मपाल सोनू भुपिंदर सिंह साधड़ा तथा उनके कोच एएसआई प्रवीन कुमार को सम्मानित किया गया।

शिव सेना हिन्दुस्तान की जिला इकाई जिला अध्यक्ष नरिंदर राठौर ने स्मृति चिन्ह देकर बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि मेहनत लगन से खिलाड़ीयों को तैयार करना एक सराहनीय कदम है।

उन्होंने एएसआई प्रवीन कुमार का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि गांव सलोह के दोनों खिलाड़ीयों ने पंजाब की टीम में चुने जाने पर जिले का नाम रोशन किया है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की तंदरुस्ती के लिए खेलना बहुत जरुरी है। इससे बच्चों को नशे से भी दूर रखा जा सकता है।

इस अवसर पर एनआरआई गगनदीप सिंह गिल ने खिलाड़ीयों को स्पोर्ट्स किट भी भेंट कीं। मौके पर सलोह के पंच जगदीश कुमार, मनदीप कुमार, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

कोच एएसआई प्रवीन कुमार का सम्मान करते हुए पार्टी पदाधिकारी।