- Hindi News
- प्रकाश मॉडल स्कूल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस
प्रकाश मॉडल स्कूल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस
राहोंमार्ग पर स्थित प्रकाश मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मानव अधिकार जागृति मंच की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्कूल प्रिंसीपल प्रकाश कौर, वाईस प्रिंसिपल सुखराज सिंह ने आए सभी लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के मुख्य महमान सिविल जज शिखा गोयल डीएसपी रुपिंदर कौर भट्टी ने मानवाधिकारों की जानकारी दी।
शिखा गोयल ने कहा कि मानव अधिकार व्यक्ति को मिलना चाहिए, चाहे वो किसी भी रंग भेद या वर्ग से संबधित क्यों हो। मानव अधिकार सुरक्षा के लिए बनाए एक्ट 19963 को लोगों के लिए बनाया गया है। डीएसपी रुपिंदर कौर भटटी ने कहा कि मानवाधिकार समाज की नींव है। 1940 में पहली बार मानव अधिकार शब्द का इस्तेमाल किया गया। हरमेश सिंह जिला सामजिक अफसर ने मानव अधिकारों को मानवीय आन-बान की धारणा से जुड़ा होने की बात कही। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष वासदेव परदेसी, महासचिव गुरनेक सिंह, बृजनंदन सिंह राणा, सपना जगी, अमरीक सिंह राणा, गुरबक्श सिंह झिक्का आदि ने भी संबोधन किया। इस अवसर पर शांति के प्रतीक कबूतरों को भी उड़ाया गया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए, जिसमें भाषण प्रतियोगिता, गीत, स्किट आदि पेश किए गए।
राज कुमार एसएचओ, गुरनेक सिंह, वीना शर्मा, पूजा रानी, सुरिंदर कौर, अवतार राम, देसराज बाली, शमा मल्लन, तरसेम सिंह, बहादर चंद अरोड़ा, पूनम बाला, नीना जैन, अजीत सिंह, परमजीत धीमान, बोधराज, हरजीत कौर, ओम प्रकाश, गीता संधू, रीटा जैन, नारायण सिंह, सोना सरोया, गुरनाम सिंह, जगदीश चंदर, भजन सिंह जाडला, गुरमीत सिंह रीहल, भजन सिंह, केके जागड़ा, तेजिंदर कौर, सरोज वाला, सरनजीत कौर, सुखविंदर कौर, लैंबर राम और अन्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल जज शिखा गोयल।