पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरक्षण को तर्कसंगत बनाने के लिए जारी पत्र पर अमल हो

आरक्षण को तर्कसंगत बनाने के लिए जारी पत्र पर अमल हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबस्टेट जनरल कैटागरी वैलफेयर फैडरेश्न के जिला प्रधान जसपाल सिंह नागरा ने बादल सरकार से आरक्षण को तर्कसंगत बनाने समाजिक भाईचारे को मजबूत करने के लिए पत्र जारी कर सराहनीय काम किया है तथा अब 10 अक्तूबर को जारी इस पत्र को लागू करने के लिए भी सभी विभागों को लिखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह आम देखने में आता है कि सीनियरता सूचियों में उचित तरीके से संशोधन होने के कारण सीनियरता तर्रकियों को लेकर बहुत सारी लिटीगेशन चलती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस बे-जरूरी लिटीगेशन से बचने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को मानसिक पीड़ा से बचाने कार्यकुश्लता में बढ़ोतरी करने के लिए सीनियरता सूचियां तैयार करते समय मापदंडों को पारदर्शिता की पालना करते हुए सूचियां वैबसाइट पर डाली जाएं। जिला प्रधान जसपाल सिंह नागरा ने कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणीके की तरफ से दिए गए भरोसे जिसमें उन्होंने परसोनल विभाग की तरफ से जारी किए गए पत्र को वापिस लेने संबंधी बात कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी जिस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को अब यह उलझन दूर करने लेनी चाहिए कि जनरल वर्ग अब अपने हकों की रक्षा प्रति सुचेत नहीं है।

इस मौके पर शक्ति कुमार, वरिंदर सरीन, गुरविंदर सिंह, आनंदजीत सिंह, जसवीर सिंह, सुरजीत सिंह काहमा, सुरिंदरपाल सोहल, विनय कुमार, नवीनपाल गुलाटी, कुलबीर सिंह, हरविंदरपाल सिंह, गुरदेव सिंह, स्वतंत्र कुमार, अजीत सिंह जाडला, समशेर सिंह, हितेश सहगल, जरनैल सिंह, सतनाम सिंह, कुलबीर सिंह सैनी और अन्य उपस्थित थे।