पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चक्क कलाल में मनाया बाबा साहिब का परिनिर्वाण दिवस

चक्क कलाल में मनाया बाबा साहिब का परिनिर्वाण दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवचक्क कलाल मेें संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेदकर का परि-निर्वाण दिवस मनाया गया। पंजाब यूथ क्लब आर्गेनाइजेशन ग्राम पंचायत की ओर से मिलकर आयोजित कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के चेयरमैन बुध सिंह ब्लाकीपुर शुगर मिल नवांशहर के चेयरमैन रणजीत सिंह झिंगड़ मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए।

इस मौके पर नाटक कोरियोग्राफी पेश करके दलित समाज के जीवन तथा बदलते स्वरूप पर चित्रण पेश किया गया। बुध सिंह ब्लाकीपुर ने संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेदकर के दलित, पिछड़े, विमुक्त समाज के लिए सामाजिक उत्थान के कार्य की चर्चा करते हुए उन्हें स्मरण किया। सरपंच संतोख सिंह ने डा. अंबेदकर के जीवन के प्रेरक प्रसंग सुनाकर समाज को उनके दर्शाए मार्ग पर चलने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य राकेश कुमार, नवदीप सिंह अनोखरवाल, हंस राज ने विचार भी रखे। बुध सिंह ने गांव के विकास के लिए 4 लाख रुपए की राशि तथा क्लब को 1 लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की। मिशनरी गायिका रजनी ठकरवाल का सम्मान किया गया।

परमजीत लाल सल्लन, कुलवंत पूनियां, पुरषोत्तम, रेशम कौर, राज कुमार, सुरिंदर सिंह, मोहन, केवल सिंह, हरबंस राम, अवतार राम, अमरजीत कौर, गुरु अमर, अवतार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों का भी सम्मान किया गया।