पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकारों के प्रति काम कर रहे संगठनों की जिम्मेदारी बढ़ी : दीप

मानवाधिकारों के प्रति काम कर रहे संगठनों की जिम्मेदारी बढ़ी : दीप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्हूरीअधिकार सभा की ओर से मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बैठक की गई। सभा के राज्य प्रदेश कमेटी सदस्य जसबीर सिंह दीप ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मानवाधिकारों के लिए लड़ते संगठनों अन्य मेहनतकश लोगों के लिए राज और जबरी ठोके जा रहे धार्मिक विचारों के खिलाफ लड़ने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आज फासीवादियों के पास सत्ता के साथ साथ कट्टड़ संगठन भी हैं। उन्होंने कहा कि 1948 के अंतराष्ट्रीय मानवाधिकारों के ऐलाननामे को भारत सहित बहुत से देशों ने परवान किया था। इसलिए नस्ल, रंग,लिंग, भाषा, धर्म, राजनीति या अन्य विचार के आधार पर किसी से साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।

आज राज्य नागरिक को सुरक्षा देने की बजाए हमलावर बना हुआ है। देश की खनिज जायदाद को बहुराष्ट्रीय कंपनियां हड़प रही है। जो संगठन जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं के लिए काम कर रही हैं को दबाने के लिए काले कानून पास किए जा रहे हैं। जिसके चलते मानवाधिकार संगठनों की जिम्मेदारी ओर भी बढ़ गई है। बैठक को डा. रमेश बाली, बलदेव सिंह ने भी संबोधित किया।

नवांशहर में बैठक को संबोधित करते हुए जसवीर दीप अन्य।