पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडहॉक कमेटी संभाल सकती है जाडला सीसे स्कूल का काम

एडहॉक कमेटी संभाल सकती है जाडला सीसे स्कूल का काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल जाडला की स्कूल प्रबंधक कमेटी का काम एडहॉक कमेटी को सौंपा जा सकता है। डीईओ दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में सभी पक्षों से बातचीत की जा रही है तथा मामला सुलझने की सूरत में ग्रांट खर्च करने के लिए एडहॉक कमेटी गठित की जा सकती है।

बता दें कि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाडला की स्कल प्रबंधक कमेटी उसके चेयरमैन बनाने को लेकर मामला काफी समय से लटका हुआ है। इस मामले को लेकर रविवार को गांव जाडला में स्कूल कमेटी के सदस्य भूपिंदर पाल सिंह जाडला ने बैठक की, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह स्कूल कमेटी के चेयरमैन हैं तथा डीईओ उनकी कमेटी को अपरूव नहीं कर रहे। मामले में डीईओ दिनेश कुमार का कहना है कि भूपिंदर पाल जाडला का नाम भले ही कमेटी मेंबर के रूप में शामिल हो गया हो, लेकिन वह स्कूल में पढऩे वाले किसी बच्चे के पिता नहीं हैं, बल्कि बच्चे के गार्जिअन बने हुए हैं। पेच अब गार्जिअनशिप को लेकर ही फंस गया है। डीईओ दिनेश कुमार कहते हैं कि कोई किन हालातों में किसी बच्चे का गार्जिअन बन सकता है, यदि मामला जल्द सुलझा, तो स्कूल का कामकाज चलाने के लिए नियमों के अनुसार एडहाक कमेटी बना दी जाएगी।

ग्रांटों को खर्च करने के लिए 13 सदस्यों की कमेटी बनाई जाती है, जिसमें एक मेंबर सेके्रटरी स्कूल प्रमुख होता है, जबकि बाकी 12 में से 9 मेंबर स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के माता-पिता में से चुने जाते हैं, जबकि एक मेंबर पंचायत की ओर से भेजा जाता है तथा दो स्कूल टीचर रहते हैं।