पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहों में नाले से मिली 21 साल के युवक की लाश

राहों में नाले से मिली 21 साल के युवक की लाश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहों | मोहल्लारौतां में सुबह करीब 8 बजे नाले में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष बाठ वहां पहुंचे और लोगों की मदद से लाश को बाहर निकाला। मृतक की पहचान मोहल्ला रौतां के रविंदर कुमार उर्फ टैहणी (21) पुत्र मुख्त्यार सिंह के रूप में हुई है।

पूर्व पार्षद जसविंदर कौर के पति बलविंदर सिंह बबला, तरसेम चुंबर और सुरिंदर भट्टी ने बताया कि रविंदर कुमार नाले में औंधे मुंह पड़ा था और हाथ बाहर थे। जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन जब दिन की रोशनी में ध्यान से देखा तो लोग डर गए। नाले में पड़े युवक की सूचना पुलिस को दी गई। नवांशहर की डीएसपी रूपिंदर कौर ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सौंप दी है।