पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोटर लिस्ट से प्रत्याशियों के नाम ही हो गए गायब

वोटर लिस्ट से प्रत्याशियों के नाम ही हो गए गायब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नवांशहर/राहों

नगरकौंसिलराहों के दो वार्डों से चुनाव लड़ने के चाहवान प्रत्याशियों को अपने वोट नंबर वोटर लिस्ट में ढूंढने से भी नहीं मिल पा रहे हैं। बुधवार को दिन भर लिस्ट से नाम गायब होना शहर में चर्चा बनी रही। हालांकि प्रत्याशियों के सर्मथकों ने इस मामले को प्रशासनिक अधिकारियों और आरओ के ध्यान में लाया। इसी संबंधी राहों पहुंचे पंजाब कांग्रेस के सचिव सुरजीत सिंह सोइता ने ईओ देस राज के साथ मुलाकात की और उनको इस बारे अवगत करवाया।

सोइता ने बताया कि वार्ड नंबर 12 और 13 की वोटर लिस्टों में कई वोटें गायब हैं। यह बात सामने आई है कि ड्राफ्ट के लिए जिन वोटरों के नाम भेजे गए थे उनमें से करीब 100-150 वोटरों के नाम वोटर सूची में गायब थे। यही नहीं वोटर सूची में से एक पूरी की पूरी गली के वोटरों के नाम गायब हैं। इसके लिए वे उच्चाधिकारियों तक पहुंच करेंगे और संभावी हल करवाने की कोशिश करेंगे। दोनों वार्डों की वोटर लिस्टों में से जो नाम गायब हैं उनमें से एक कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी और एक प्रत्याशी शिरोमणि अकाली दल समर्थित भी है। जिसके चलते इन वार्डों में दोनों ही दलों ने अपने-अपने संभावी प्रत्याशी ढूंढने शुरू कर दिए हैं। एेसे में अगर सूची में समय रहते सुधार नहीं होता तो दोनों ही चाहवान प्रत्याशियों को मायूस होना पड़ सकता है।

उधर, आरओ कम एसडीएम जीवन जगजोत ने कहा कि वोटर लिस्टें छापने से पहले सारी प्रक्रिया पूरी की गई थी। बाकायदा ड्राफ्ट लिस्टों को प्रदर्शित किया गया था ताकि कोई दावा एतराज हो तो पेश हो। मगर फिर भी जांच की जाएगी कि वोटर लिस्टें पब्लिश करने में कोई तकनीकी खराबी या तकनीकी खामी की वजह से वोटें मिस तो नहीं हो गई हैं। अगर ऐसा कुछ होगा तो नियमों के अनुसार अगली कारवाई की जाएगी।

राहों में वोटर सूची में वोटें गायब होने के मामले को लेकर ईओ राहों से बात करते हुए सुरजीत सिंह सोइता।