पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवांशहर भाजपा के उम्मीदवारों की सूची जारी कांग्रेस की आखिरी समय जारी होते होते रही

नवांशहर भाजपा के उम्मीदवारों की सूची जारी कांग्रेस की आखिरी समय जारी होते होते रही

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनतापार्टी ने नवांशहर से अपने छह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है लेकिन कांग्रेस की लिस्ट आखिरी समय तक जारी होते-होते रह गई। कांग्रेस नेता ललित मोहन पाठक के वार्ड नंबर आठ से भाजपा की ओर से पाला सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा मंडल प्रधान एडवोकेट विकास नारद के निवास पर देर शाम हुई बैठक के बाद प्रदेश उप प्रधान सुदेश शर्मा और जिला प्रधान संजीव भारद्वाज ने टिकटों की घोषणा की। बैठक में भाजपा नेता डा. अश्विनी धीर, डा. शिव कुमार तेजपाल और सतीश तेजपाल भी थे। भाजपा की ओर से वार्ड नंबर आठ से पाला सिंह को, वार्ड नंबर नौ से कृतिका मेहन, वार्ड नंबर दस से बलवंत सिंह, वार्ड नंबर 14 से अमित खोसला, वार्ड नंबर 17 से कर्ण लड़ोइया और वार्ड नंबर 18 से एडवोकेट परमजीत सिंह बख्शी को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेसको रोकनी पड़ी टिकटों की घोषणा

कांग्रेसके उम्मीदवारों की सूची बुधवार को भी जारी होते होते रह गई। सूत्रों के मुताबिक लोकल लेवल पर तो कांग्रेस ने पूरा होम वर्क कर लिया था लेकिन प्रदेश कांग्रेस के सेक्रेटरी सुरजीत सोयता और ब्लाक कांग्रेस प्रधान सतीश राणा अपनी-अपनी टिकट के लिए जोरदार दावेदारी पेश की। इसके बाद टिकटों की घोषणा रोकनी पड़ गई।

बता दें कि पिछले काफी समय से कांग्रेस टिकटों के लिए माथापच्ची की जा रही थी तथा लोकल लेवल पर बात उम्मीदवार फाइनल कर दिए गए थे। लेकिन वार्ड नंबर पांच से सुरजीत सोयता तो वार्ड नंबर 18 से सतीश राणा टिकट को लेकर अड़े हुए थे। सूत्रों की माने, तो दोनों ने जबर्दस्त लाबिंग की, लेकिन दूसरी तरफ से राणा कुलदीप की ओर से वार्ड पांच से सचिन दीवान वार्ड 18 से चंद्रमोहन पिंकी के लिए जोर लगाया गया।

सतीश राणा सुरजीत सोयता के नामों की लिस्ट जारी होती, इससे पहले ही इसके बारे में दूसरे गुट को पता चल गया तथा घोषणा रुक गई। अब कांग्रेस की सूची को लेकर एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है तथा इसके अब वीरवार को जारी होने की उम्मीद है, जिसमें अधिकतर नाम राणा कुलदीप की सहमति वाले ही होने की उम्मीद है। ब्लाक कांग्रेस प्रधान सतीश राणा कहते हैं कि उन्होंने टिकट अप्लाई किया था तथा इसे हासिल करने के लिए जोर भी लगाया तथा चंडीगढ़ भी गए थे। इसके अलावा वह फिलहाल और कुछ नहीं कहना चाहते, वक्त आने पर बात जरूर करेंगे।

दूसरी ओर इस पूरे प्रकरण पर प्रदेश कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी कुलदीप राणा कहते हैं कि टिकट के लिए हर कोई कोशिश करता है तथा सभी पार्टी के ही वर्कर हैं। कुलदीप राणा ने कहा कि कांग्रेस में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है और ही कोई किसी की टिकट काट या कटवा रहा है। वीरवार को लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

नगर कौंसिल नवांशहर के चुनाव मैदान में भाजपा की ओर से उतारे गए पाला सिंह, कृतिका मेहन, बलवंत सिंह, अमित खोसला, कर्ण लड़ोइया, परमजीत सिंह बख्शी।

लोकल बॉडीज़

इलैक्शन