पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवांशहर और राहों में 4 नामांकन

नवांशहर और राहों में 4 नामांकन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेमंत दंपती की करोड़ से ज्यादा की संपति, कोई गाड़ी या स्कूटर नहीं है नाम

भास्कर न्यूज | नवांशहर/राहों

जिलेकीतीन नगर कौंसिल नवांशहर, राहों और बंगा में चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने गतिविधियां तेज कर दी है। नामांकन जमा करवाने के दूसरे दिन बुधवार को नवांशहर में दो और राहों में भी दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा करवाए। बंगा में दूसरे दिन भी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं करवाया।

जानकारी के मुताबिक नवांशहर में वार्ड नंबर 6 19 के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन जमा करवाए हैं। दोनों ही प्रत्याशी शिरोमणि अकाली दल से संबंधित हैं। एसडीएम दफ्तर में वार्ड नंबर 6 से अकाली प्रत्याशी गुरिंदरपाल सिंह हनी और वार्ड नंबर 19 से गुरमेज कौर ने आरओ के पास नामांकन पत्र जमा करवाए। इस दौरान प्रत्याशी हनी ने कहा कि वार्ड का विकास करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। इस मौके पर अकाली दल की हल्का इंचार्ज सतिदर कौर करीहा, एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार गुरबख्श सिंह खालसा, जत्थेदार महिदर सिंह बजाज, जिंदरजीत कौर, परम सिंह खालसा, रूपिंदर सिंह सैनी, कुलविदर सिंगला, शमशेर सिंह, जसवीर सिंह भी मौजूद थे।

उधर, राहों में शिरोमणि अकाली दल के नेता पूर्व पार्षद हेमंत कुमार ने वार्ड नंबर 5 से नामांकन पत्र नगर कौंसिल दफ्तर राहों में एसडीएम बलाचौर और आरओ जगजीत सिंह के पास नामांकन पत्र जमा करवाया। उनके साथ शंकर दुग्गल, आढ़ती एसोसिएशन नवांशहर के अध्यक्ष मनजिंदर वालिया, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चोपड़ा, शन्नू, गौरव चोपड़ा, गगन भारद्वाज, बिट्टू चोपड़ा, दविंदर कुमार, राहुल कुमार, राजी सोरी सहित बड़ी संख्या में अकाली वर्कर और समर्थक शामिल थे। हेमंत कुमार, दिनेश चोपड़ा और शंकर दुग्गल ने कहा कि शहर में विकास कार्यों में तेजी लाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। लोगों की परेशानियों को दूर करने को पहल दी जाएगी। जिसके लिए जनता का सहयोग बहुत जरूरी है।

राहों की वार्ड 3 से मोहन लाल ने भरा पर्चा

राहोंनगर कौंसिल के वार्ड नंबर 3 से मोहन लाल ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र जमा करवाया। इस मौके पर सुपरिटेंडेंट हुस्न लाल, रीडर झरमण सिंह, क्लर्क जसविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

नगर कौंसिल राहों के प्रबल दावेदार हेमंत कुमार रणदेव ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर 5 से नामांकन पत्र भरा।

राहों | नगरकौंसिल राहों की प्रधानगी के प्रबल दावेदार हेमंत कुमार बोबी और उनकी प|ी के नाम पर कोई भी कार या स्कूटर नहीं है लेकिन उनके उनकी प|ी के नाम पर एक करोड़ से अधिक की संपति है। यह घोषणा बुधवार को उन्होंने वार्ड नंबर 5 से आजाद प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भरते हुए शपथ पत्र में की। हेमंत और उनकी प|ी के पास एक-एक लाख रुपए नगद समेत लगभग 19 लाख रुपए की चल संपति है जबकि तलवंडी सीबू में चार एकड़ जमीन भी है जोकि 2011 में खरीदी थी। लगभग 17 लाख रुपए में खरीदी इस जमीन की इस समय कीमत 80 लाख के करीब है। इसके अलावा राइस मिल उनकी पारिवारिक संपति है। पिछले साल इनकम टेक्स विभाग में दाखिल रिटर्न के अनुसार उन्हें 4 लाख 13 हजार 438 रुपए और उनकी प|ी ने 4 लाख एक हजार 300 रुपए की आय हुई है।

बुधवार को नवांशहर के वार्ड नंबर 6 से गुरिंदरपाल सिंह हनी और वार्ड नंबर 19 से गुरमेज कौर ने नगर कौंसिल चुनाव के लिए अपना-अपना नामांकन पत्र जमा करवाया।