- Hindi News
- आढ़ती का पैसों से भरा बैग चोरी, चचेरा भाई जेल भेजा
आढ़ती का पैसों से भरा बैग चोरी, चचेरा भाई जेल भेजा
नवांशहर | पैसोंका बैग चुराने के आरोप में एक आढ़ती के चचेरे भाई के खिलाफ थाना बलाचौर केस दर्ज किया गया है। आढ़ती ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वार्ड नंबर 6 के रहने वाले आढ़ती कपल पुरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह 6 फरवरी को उन्होंने 10 हजार रुपए एक बैग में डाल कर अपने मोटरसाइकिल के हैंडल के साथ बांधे थे। वह मोटरसाइकिल खड़ा करके अपनी दुकान में चला गया। जब वह दोबारा बाहर आया तो गायब था। उन्होंने अपने स्तर पर जांच की, उन्हें पूरा यकीन है कि रुपयों वाला बैग उसके चचेरे भाई राजेश पुरी ने चुराया है। एएसआई वरिंदर कुमार ने बताया कि 5 हजार रुपए बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।