नशीले पाउडर सहित बाइक सवार गिरफ्तार
नवांशहर | काठगढ़पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से 35 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने खड्ड रैंप रत्तेवाल में चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 35 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। व्यक्ति की पहचान जतिंदर पाल वासी गांव पनेआली कलां के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।