- Hindi News
- धार्मिक भावना भड़काने का आरोप, दो पर केस
धार्मिक भावना भड़काने का आरोप, दो पर केस
नवांशहर | धार्मिकभावना भड़काने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ थाना मुकंदपुर में केस दर्ज किया गया है। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया बेगमपुरा टाइगर फोर्स नवांशहर के अध्यक्ष कृष्ण भुट्टा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गांव माहल खुर्द के रहने वाले बूटा सिंह और मिंटू ने श्री गुरु रविदास जी के गुरुद्वारा साहिब में गुरु जी के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की है। कुछ समय पहले इन लोगों ने निशान साहिब को भी नुकसान पहुंचाया था। एेसे काम करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने बताया कि केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।