- Hindi News
- कई वार्डों में वोटें इधर उधर, वोटर परेशान
कई वार्डों में वोटें इधर उधर, वोटर परेशान
नवांशहर | शहरके कई वार्डों में लोगों की वोटें इधर से उधर हो गई हैं तो कइयों की बनी ही नहीं। ड्राफ्ट लिस्टें लोगों द्वारा चैक की जाने के कारण अब इन लिस्टों में सुधार की गुंजाइश कम ही है। लिस्टों की ड्राफ्ट पब्लिकेशन और उन पर दावे एतराजों की सुनवाई तथा छपाई का काम चुनाव कार्यक्रम जारी होने से कुछ दिन पहले निपटाया गया है। कई लोगों को अब अपनी वोटें इधर उधर मिल रही हैं तो कइयों को मिल ही नहीं रहीं। एसडीएम जीवन जगजोत कौर कहती हैं कि वोटर लिस्टों का ड्राफ्ट पब्लिक किया गया था, उस समय जिन लोगों ने दावे एतराज दिए उन पर सुनवाई कर उन्हें ठीक कर दिया गया था। अब ऐसे एतराज समझ से परे हैं।