- Hindi News
- बाइक सवारों ने व्यक्ति पर हमला कर नकदी लूटी
बाइक सवारों ने व्यक्ति पर हमला कर नकदी लूटी
नवांशहर | गढ़शंकररोड़ पर मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो युवकों ने रेहड़ी चालक को घेर कर उस पर हमला कर दिया और उससे नकदी छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद जख्मी हालत में रेहड़ी चालक संतोष को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि गढशंकर रोड पर स्थित लखदाता पीर वाली गली में रहने वाले संतोष ने बताया कि वह मूंगफली की रेहड़ी लगाता है। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह घर जा रहा था कि गली के मोड़ पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। एक युवक ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिए। लुटेरों ने उसकी जेब से दिन भर की कमाई छीन ली और भाग गए। उन्होंने बताया कि बयान के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।