पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एससी बीसी स्टूडेंट्स से फीस वसूली के खिलाफ पीएसयू ने खोला मोर्चा

एससी-बीसी स्टूडेंट्स से फीस वसूली के खिलाफ पीएसयू ने खोला मोर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एससी-बीसीस्टूडेंट्सकी फीस माफी के बावजूद कालेजों द्वारा फीस वसूली के खिलाफ बुधवार को पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन की अगुवाई में विद्यार्थियों ने शहर में प्रदर्शन करके डीसी दफ्तर का घेराव किया। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को नाकाफी ठहराया और प्राइवेट कालेजों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इसी बीच डिप्टी कमिश्नर रविंदर सिंह ने विद्यार्थियों के साथ बात की मगर कोई बात निपटने की वजह से धरना दोबारा शुरू कर दिया। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कीम के तहत एससी/बीसी स्टूडेंट्स की फीस माफ की हुई है लेकिन निजी कालेज के प्रबंधक उनसे जबरी फीस ले रहे हैं। उन्हें कालेज से बाहर निकालने उनकी असेस्मेंट कम करने और हाजिरी कम करने का भी धमकी दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइवेट कालेज प्रबंधक उनसे पैसे वसूल कर कानून का शरेआम उल्लंघन कर रहे हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की एससी/बीसी स्टूडेंट्स से ली गई फीस वापस करवाई जाए और आगे से उनकी पूरी फीस माफी को यकीनी बनाया जाए। विद्यार्थियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर किसी विद्यार्थी का भविष्य खराब होता है उसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इस दौरान विद्यार्थी नेता बलजीत सिंह, बिक्रम जीत सिंह, सुरिंदर सिंह, गुरिंदर सिंह, गुरमुख सिंह टपरियां, जसप्रीत सयाणा, सागर, मेघा सलोह, रजनी, गुरबख्श कौर, सीमा ने भी संबोधित किया। इस दौरान पेंडू मजदूर यूनियन, भारत नौजवान सभा के नेता भी वहां मौजूद थे।

यह हैं मांगे

1.विद्यार्थियों के साथ खोले संयुक्त खातों की कापियां, एटीएम उन्हें दिए जाएंं।

2. कालेज की बसों का किराया प्रति महीना लिया जाए।

3. कालेज से निकाले गए विद्यार्थियों को बिना शर्त बहाल किया जाए।

4. धार्मिक कम गिनती विद्यार्थियों के वजीफे जारी किए जाए।

पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन की अगुवाई में विद्यार्थियों ने डीसी दफ्तर के गेट के सामने भी नारेबाजी की।

स्टूडेंट्स ने रोष मार्च से पहले नवांशहर के बारादरी पार्क में इकट्‌ठे होकर कालेज प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी की।