पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉलीवॉल मैच में होटल मैनजमेट की टीम विजेता

वॉलीवॉल मैच में होटल मैनजमेट की टीम विजेता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केसीग्रुपऑफ इंस्टीच्युट में आयोजित दो दिवसीय इंटर कालेज वॉलीवाल टूर्नामेंट के फाइनल में होटल मैनजमेंट कालेज की टीम विजेता रही। इन मैचों के मुख्य मेहमान केसी ग्रुप के सीओ डॉ. जतिंदर सिंह बल्ल थे।

इन मैचों में कालेज के विद्यार्थियों फैकल्टी के बीच 6 टीमों में मैच करवाए गए। कोआर्डिनेटर योगेश शर्मा ने बताया कि इन दो दिवसीय वॉलीवाल मुकाबलों में पहले दिन होटल मैनजमेंट ने पॉलीटेक्निक को हराया दूसरे मैच में एमबीए ने बीटेक कालेज की टीम को हराया। इसके बाद तीसरे फैकलटी मैच में होटल मैनजमैंट पॉलीटेक्निक टीम में हुआ, जिसमें होटल मैनजमैंट टीम विजेता रही। दूसरे दिन बुधवार को होटल मैनजमेंट ने फाइनल मैच में बीटेक को 3-2 सैट से हराया। इसके बाद लडकियों के मैच में एमबीए की टीम ने के.सी. बीएड कालेज की छात्राओं को हराया। फैकल्टी के फाइनल मैच में एचएम की टीम ने बीटेक की टीम को हराया। मौके पर गु्रप के सीईओ डा. जेएस बल, प्रिंसीपल डा. शैली रेखी, प्रिंसीपल डा. जतिंदर सिंह बल्ल, केसी पॉली के प्रिंसीपल राजिंदर मूम, कार्यकारी प्रिंसीपल कुलजिंदर कौर, पीटीआई मनीशा, प्रो. विवेक परिहार, परमिंदर सिंह डूलकू, योगेश शर्मा, केतन, दीपक कुमार आदि हाजिर रहे।

<< वालीबाल मैच का एक दृश्य।

विजेता खिलाड़ी कालेज प्रिंसिपल अध्यापकों के साथ।