- Hindi News
- होशियारपुर ने नवांशहर को चार विकेट से हराया
होशियारपुर ने नवांशहर को चार विकेट से हराया
स्थानीयआरकेआर्य कालेज के मैदान में जारी दो दिवसीय अंडर 19 क्रिकेट मैच को होशियारपुर ने चार विकेट से जीत लिया। नवांशहर की टीम दूसरी पारी में भी 113 रनों पर सिमट गई तथा पहली पारी में मिली 14 रनों की बढ़त के आधार पर होशियारपुर को दूसरी पारी में 128 रन बनाने का लक्ष्य मिला। नवांशहर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी पीके सरीन ने बताया कि होशियारपुर की टीम ने छह विकेट खो कर 128 रन बनाते हुए यह मैच चार विकेट से जीत लिया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंटस में खेल भावना को बढ़ाने के लिए ऐसे मैच आयोजित किए जाते हैं ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में उत्साहपूर्ण भाग लें। इससे उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से संतुष्टि प्राप्त होगी और वे स्वस्थ सेहत और दिमाग के धनी होंगे।
मौके पर बख्तावर सिंह, अक्षय तेजपाल, एडवोकेट राकेश जोशी, विवेक मोला, अरविंदर नारद, इंद्र रल्हण, जगदीश रल्हण, प्रवीन सिंह, योगेश खन्ना, एसपी सिंह, राज कुमार, जतिंदर कालिया आदि उपस्थित थे।