- Hindi News
- प्राइमरी सेहत केंद्र सुज्जो में दी कैंसर के लक्षणों की जानकारी
प्राइमरी सेहत केंद्र सुज्जो में दी कैंसर के लक्षणों की जानकारी
प्राइमरीसेहतकेंद्र सुज्जों में नैश्नल कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया। जिसमें सीनियर मेडिकल अफसर सुज्जों डॉ. रछपाल सिंह जसवाल ने कैंसर की बीमारी के लक्षणों संबंधी जानकारी दी। ब्लाक एक्स्टेंशन एजूकेटर हेमंत कुमार भोरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से कैंसर पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए मुख्य मंत्री कैंसर राहत कोष योजना के तहत 1,50,000 रुपए उस स्वास्थ्य संस्था को दिए जाते हैं जहां उपचार चल रहा हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से कैंसर पीड़ित मरीजों की पूरी देखभाल की जाती है। उन्हें आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि उनके परिवार को किसी तरह की कोई मुश्किल पेश आए। कैंसर से संबंधित दवाइयां भी सस्ती दी जाती हैं। कैंसर के पेशेंटस को समय-समय पर कौंसलिंग के जरिए कैंसर से लड़ने की प्रेरणा दी जाती है ताकि वे जिंदगी से हतोत्साहित हो बल्कि खुश रहें। इस मौके डॉ. मनप्रीत कौर मेडिकल अफसर, एल.एच.वी दविन्दर कौर, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।