सीपीआई का जिला स्तरीय इजलास संपंन्न
नवांशहर में आयोजित इजलास के दौरान संबोधित करते हुए पार्टी के नेता। -भास्कर
भास्कर न्यूज| नवांशहर
सीपीआईशहीदभगत सिंह नगर की जिला स्तरीय इजलास बैठक का आयोजन लैंहबर सिंह बीका के नेतृत्व में हुआ। इजलास में 25 सदस्यों वाली जिला कौंसिल का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें कपूर सिंह को पांचवी बार जिला महासचिव, बलराम सिंह स्वतंत्र कुमार को जिला सहायक महासचिव चुना गया। इसके अलावा 11 मैंबरों को एग्जीक्युटिव के तौर पर चुना गया।
पार्टी के जिला सहायक महासचिव बलराम सिंह ने मौके पर संगठन के बिछुड़े साथियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। जिला डेलीगेट के स्टेट आब्जर्वर गुरनाम सिंह कंवर ने नैशनल कौंसिल पर कहा कि मैंबरशिप में अगले इजलास तक और बढ़ोतरी की जाए। जिला महासचिव कपूर सिंह ने पार्टी की तीन वर्षों की रिपोर्ट पेश की, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया, इसके अलावा बंत सिंह बराड़ ने राजनीतिक आर्थिक गतिविधियों पर रोशनी डाली। इजलास में 100 सदस्यो ने भाग लिया। मौके पर परमिंदर मेनका, बहादुर गांधी, मलकीत सिंह, रेशम लाल, विजय कुमार, गुरबख्श कौर राहों, सुरिंदर जोगेवाल, मुकंद लाल, मनोहर लाल संधी, सतनाम चाहल, निरंजन दास मेहली, नरेश आलोवाल, दिलबाग माजरा, गुरमेल बिछौड़ी, राणा उपिंर सिंह, जरनैल सिंह पनाम, बलवंत लाल, परस राम, जसविंदर लाल, बलजिंदर कौर, गुरिंदर सिंह, देवराज फराला, सुरजीत सिंह फराला मौजूद थे।