पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएमबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के स्टूडेंटस को दी गई विदायगी पार्टी

आरएमबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के स्टूडेंटस को दी गई विदायगी पार्टी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीजे की धुन पर थिरकते 11वीं और 12वीं के स्टूडेंटस। -भास्कर

डीएवी स्कूल में दीप प्रज्जवलित करते हुए प्रिंसिपल रविंदर भास्कर, स्टाफ सदस्य विद्यार्थी।

भास्कर न्यूज |नवांशहर

मूसापुरमार्गपर स्थित आरएमबी डीएवी सीनियर सैकंडरी स्कूल में बाहरवीं कक्षा के छात्रों को विदायगी पार्टी के लिए कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल रविंदर भास्कर की अध्यक्षता में किया गया। प्रिंसिपल भास्कर ने बताया कि पहली बार स्कूल में बाहरवी की कक्षा के छात्रों को विदायगी पार्टी दी जा रही है। स्कूल में 12वीं कक्षा का पहला सैशन रहा है, जिसके तहत कामर्स, नान-मैडिकल के बच्चों ने शिक्षा हासिल की है। कार्यक्रम की शुरूआत ज्योति प्रज्जवलित करके की गई। इसके बाद बाहरवी के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया, जिसमें कविता, सोलो डांस, गिददा, भांगड़ा की पेशकारी शामिल थी। 11वीं के बच्चों ने 12वीं के बच्चों को तोहफे भेंट करके उन्हें उज्जवल भविष्य की सामना की गई, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों ने स्कूल को स्पीच डैस्क भेंट किया। इसके बाद बच्चों ने टी-पार्टी दी और डीजे की धुनों पर खूब मस्ती की। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्यों मधु सहगल, अरुणा शर्मा, दिनेश भारद्वाज, सुरेश कुमार, राज कुमार, अमिता सरीन, सुरेश कुमार, सपना कवातय, मंजू गौतम, ममता मारकंडा, सपना, ज्योति, निधि शर्मा, संजीव कुमार, अमनदीप सिंह, नीलम अांगरा आदि मौजूद रहे।