- Hindi News
- छह महीने से लीकेज, ईओ बोले सीवरेज एंड वाटर सप्लाई विभाग निभाए अपनी जिम्मेदारी
छह महीने से लीकेज, ईओ बोले-सीवरेज एंड वाटर सप्लाई विभाग निभाए अपनी जिम्मेदारी
शहरकी प्रमुख सड़क चंड़ीगढ़ मार्ग पर पिछले छह महीने से वाटर सप्लाई की पाइप से लीकेज हो रही रही मगर इसकी रिपेयर की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। तो नगर परिषद इसको लेकर गंभीर है और ही सीवरेज एंड वाटर सप्लाई विभाग ने इस और ध्यान दिया है। नगर परिषद के ईओ गुरबख्शीश सिंह से मंगलवार को बात की गई तो उन्होंने कहा िक यह सीवरेज एंड वाटर सप्लाई के अंतर्गत है। इसलिए उन्हें मिलकर यह रिपेयर करवानी चाहिए। दूसरी तरफ सीवरेज विभाग के एसडीओ एएस खुराना के मोबाइल नंबर 95698-76542 पर बार-बार फोन करने पर दूसरी ओर से फोन रिसीव नहीं किया गया।
नगर परिषद शहर की 44 किलोमीटर की वाटर सप्लाई की रिपेयर करती है, जबकि बाहरी क्षेत्रों की मेनटीनेंस का काम सीवरेज वाटर सप्लाई विभाग के पास है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लीकेज के काम को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। इनमें चंडीगढ़ मार्ग पर डीसी कार्यालय के आगे दो जगह, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आगे रोजाना लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, जबकि पिछले कुछ समय पहले चंडीगढ़ चौक में दो जगह बंगा मार्ग पर हरबंस अस्पताल के आगे इसी तरह की स्थिति बनी हुई थी।
^लीकेज वाली जगह पर रिपेयर का काम अब सीवरेज वाटर सप्लाई विभाग के अंतर्गत आता है। पहले शहर के भीतरी क्षेत्रों में लीकेज का काम नगर परिषद के तहत था। इसी के चलते ऐसी समस्या पैदा हो जाती है। दोनों विभाग आपस में मिलकर लीकेज को जल्द ठीक करवाकर लोगों को राहत दी जाएगा। गुरबखशीशसिंह, ईओनगर कौंसिल, नवांशहर।
नवांशहर के डीसी कार्यालय के आगे हो रही वाटर सप्लाई की लीकेज।
राकेश तनेजा
गौरव सरीन
कर्मजीत सिंह सोढी
जतिंदर सिंह
क्षेत्रवासी रंजीत सिंह, मोहन सिंह पाबला, जसपाल सिंह जस्सी, राकेश कुमार तनेजा ने बताया कि शहर की प्रमुख सड़क चंडीगढ़ मार्ग लगभग 6 महीने से इसी तरह लीकेज हो रही है। हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, मगर प्रशासन की सारी नसीहतें लोगों के लिए ही है यहां तक अपनी जिम्मेदारी की बात है। छह महीने से हो रही लीकेज स्वयं बयान कर रही है। बरसात के कारण शहर में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। दुकानदारों सोमनाथ सैनी, बृज भूषण ढींगरा, राजिंदर कुमार, मोहित कुमार, विनय कुमारी, रोहित कुमार, प्रिंयका, संजीव कुमार, गगन कुमार, बलजीत सिंह, अशोक कुमार आदि ने कहा कि वाटर सप्लाई लीकेज