- Hindi News
- संघ ने बांटा 16 जरूरतमंद परिवारों को राशन
संघ ने बांटा 16 जरूरतमंद परिवारों को राशन
नवांशहर|श्री वर्धमानजैन सेवा संघ के मार्गदर्शक श्री सुरिंदर जैन ने कहा कि समाज में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आना सबसे बड़ा महान परोपकारी का कार्य है, दीन दुखी की सेवा करने के लिए हमेशा हमें तैयार रहना चाहिए। वे यहां जैन उपासरा में संघ की ओर से 19वें राशन वितरण समारोह के दौरान अपने विचार रख रहे थे। उन्होंने कहा कि हमेशा ही संघ जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा है। इस मौके पर अध्यक्ष मुनीष जैन र| जैन ने बताया कि 16 जरुरतमंद परिवारों में राशन वितरिण किया गया है। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों में केके जैन, गुलशन जैन, संरक्षक अचल जैन, अनिल जैन लाली, पारस जैन, दर्शन कुमार जैन, डा. प्रदीप जैन, प्रिंस जैन, राकेश जैन बब्बी, भूषण जैन, रिखव दास जैन, अनिल जैन भोलू, रोहित जैन, नमिता जैन, अलका जैन, त्रिपता जैन आदि मौजूद रहे।