- Hindi News
- रोटरी क्लब ने जम्म कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री
रोटरी क्लब ने जम्म-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री
रोटरीक्लब नवांशहर की ओर से मंगलवार को जम्मू-कशमीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामरगरी भेजी गई। यहां सुखमनी अस्पताल नवांशहर से रोटेरियन जिला प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन डा. एसके सुक्खी, कल्ब के अध्यक्ष डा. जगमोहन पुरी कल्ब के डिसि्ट्रक असिस्टेंट गवर्नर डा. परमजीत मान की ओर से संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि रोटरी की ओर से बाढ़ राहत के तहत नवांशहर से एक लीटर पानी की बोतलों के 50 डिब्बे (600 लीटर), 500 प्लेट, चम्मच और गिलास के अलावा गरम सादे कपड़े भेजे गए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जम्मू-कशमीर में पैदा हुई सि्थति में फंसे लोगों को निकालने में जहां सरकार सेना काम कर रही है वहीं हम सभी का फर्ज बनता है कि ऐसी सि्थति में उन लोगों को राहत के रूप में राहत सामगरी पहुंचाई जाए, जिन लोगों का घर-बार सब कुछ पानी की वजह से तबाह हो गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब भी देश के जिस भी कोन में कुदरती आफत आई है रोटरी कल्ब ने पीड़ितों की मदद की है और आज भी इस मुसीबत की घड़ी में कल्ब जम्मू-कशमीर में आफत पीड़ितों के साथ है। इस मौके पर रोटेरियन जवाहर लाल जैन, विनोद जांगड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यकि्त भी मौजूद रहे।
जम्मू-कशमीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी जाने वाली राहत सामगरी के साथ रोटरी कलाब नवांशहर के पदाधिकारी सदस्य।