- Hindi News
- सरकार मानी हुई मांगों को जल्द करे लागू : वन कर्मी
सरकार मानी हुई मांगों को जल्द करे लागू : वन कर्मी
वेतनअन्य मांगों को लेकर कर जंगलात वरर्कज यूनियन पंजाब की जिला इकाई की ओर से करिआम मार्ग पर सि्थत वन रेंज अधिकारी के दफ्तर के समक्ष दिया जा रहा धरना बुधवार को 51वें दिन भी जारी रहा। इस दोरान वन कर्मियों ने कहा कि उनका संर्घष तब तक जारी रहेगा जब तक कि सरकार उन्हें पूरे का पूरा बकाया वेतन जारी नहीं करती। यहां घरने को संबधित करते हुए नेताओं ने कहा कि वन किर्मयों को जून, जुलाई अगस्त का वेतन नहीं मला है। वेतन की मांग अन्य मांगों को लेकर यूनियन की ओर से संर्घष शुरु किया गया था। जिसके चलते 9 सितंबर को वन मंत्री भगत चुन्नी लाल अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ यूनियन पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसमें विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत चलने वाले कामों के संबंधित कमिर्यों को एक सप्ताह तक वेतन जारी कर दिया जाएगा। जबकि 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कमिर्यों को वरिष्टता सूची में शामल कर लिया जाएगा। जबकि उन कर्मियों को रेगुलर करने का केस भी सरकार के ध्यान में है। इसके अलावा कमिर्यों का रिकार्ड भी मेनटेन किया जाएगा। मगर इस दौरान वेतन की मांग के संबंध में यह कहा गया था कि वेतन एक माह की ही जारी होगा। इसके बावजूद अभी तक विभाग ने कोई कारवाई अमल में नहीं लाई, जसके चलते वन कमिर्यों में रोष है। नेताओं ने कहा कि यूनियन की ओर से मांगों के संबंध में डीएफओ दफ्तर गढ़शंकर में धरना दिया जाएगा। धरने को यूनियन नेता कशमीर लाल, सतपाल, हेम राज, सतनाम, राम परकाश मौजूद थे।