पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवांशहर में सात राहों में पांच वार्ड होंगे एससी रिजर्व

नवांशहर में सात राहों में पांच वार्ड होंगे एससी रिजर्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकौंसिल चुनावों के लिए हो रही वार्डबंदी कई नेताओं के समीकरण बिगाड़ देगी। नवांशहर में वार्ड भले ही बढक़र 17 से 19 हो गए हों, लेकिन इसके साथ ही एससी रिजर्व वार्ड भी बढक़र 5 से 7 हो गए हैं। इसी तरह पहले महिलाओं के लिए छह वार्ड रिजर्व थे, जबकि अब महिलाओं के लिए एक, चार, सात, दस, तेरह, सोलह उन्नीस नंबर कुल 7 वार्ड रिजर्व होंगे। यानि पूरी तरह से जनरल वार्ड पहले की तरह सात ही रहने की संभावना है तथा प्रधानगी पाने के इच्छुक सभी जनरल पुरुष उम्मीदवारों को इन्हीं वार्डों में अपनी किस्मत आजमानी पड़ेगी।

इसके अलावा शहर की हदें बढऩे के बाद शहर की आबादी के जातिय समीकरण काफी बदल गए हैं। बता दें कि पंजाब में नगर कौंसिलों की हदबंदी का काम इन दिनों चल रहा है तथा नवांशहर राहों के हदबंदी बोर्ड की बैठक 18 सिंतबर को जालंधर में होने जा रही है लेकिन अधिकतर शहरों के लिए रिजर्व वार्डों की संख्या तय हो चुकी है, जिसके कारण नेताओं के लिए अपने समीकरण बिठाना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस, अकाली दल भाजपा के जिन बड़े नेताओं के वार्ड रिजर्व हो रहे हैं और वह अपनी प|ी या अन्य पारवारिक महिला को चुनाव में उतारा नहीं चाहते, उनके लिए सुरक्षित वार्ड अभी से ढूंढे जाने लगे हैं।

इसआधार पर बने एससी बीसी वार्ड

नवांशहर।सन 2006 में जब नवांशहर कौंसिल की हदें बढ़ाई गईं, तो इसमें महालों, गुज्जरपुर, कुलाम आदि गांवों को जो इलाका आया, उनमें अधिकतर आबादी एससी थी। म्यूनिसिपल एक्ट के अनुसार शहर में रिजर्व वार्डों की संख्या एससी आबादी के हिसाब से ही तय की जाती है। इसलिए शहर में एससी आबादी को देखते हुए सात वार्ड रिजर्व किए गए। रिजर्वेशन को लेकर तय नियमों के अनुसार जिन वार्डों में एससी आबादी अधिक होती है, उन्हें ही रिजर्व किया जाता है।

ऐसे में नई आबादी, करियाम रोड, उधम सिंह नगर आदि के इलाकों में पड़ने वाले वार्डों के रिजर्व होने की संभावना है। साथ ही महालों, गुज्जरपुर, कुलाम आदि गांवों के इन इलाकों के शहर में आने से बंगा रोड, महालों, गुज्जरपुर रोड, गढ़शंकर रोड, कुलाम आदि में पडऩे वाले वार्डों के भी एससी रिजर्व होने की संभावना है। शहर में बीसी वार्ड भी इस बार राजां मोहल्ले की बजाए किसी और जगह का हो सकता है। कारण शहर में बीसी आबादी अब कई जगह पर है तथा जिस वार्ड में सबसे अधिक बीसी आबादी होगी, उसे ही बीसी रिजर्व किया जा