- Hindi News
- रमनजीत दोबारा बनीं विकास नगर सोसायटी की अध्यक्ष
रमनजीत दोबारा बनीं विकास नगर सोसायटी की अध्यक्ष
सोमवारको विकास नगर में विकास नगर वेलफेयर एंड डिवेल्पमेंट सोसायटी के आम इजलास का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रिजाइडिंग अफसर प्रिंसीपल अशोक कुमाकर की देख रेख में सर्वसमति से एक बार फिर से रमनजीत कौर भट्ठल को सोसायटी की अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले कामरेड स्वतंत्र कुमार, एचएस भावड़ा की ओर से वार्षिक रिपोर्ट पेश की गई। जिन्हें सर्वसमति से पारित किया गया।
इस मौके पर 52 सदसीय वर्किंग कमेटी का चुनाव किया गया, जिस पर सर्वसमित से 21 सदसीय एगिजैकि्टव कमेटी चुनी गई। अध्यक्ष के अलावा इस दौरान सुरजीत सिंह को उपाध्यक्ष, सवतंत्र कुमार को महासचिव, हरभजन सिंह को संयुक्त सचिव, रेशम सिंह को सहायक सचिव, हरभजन भावड़ा को वित्त सचिव, प्रिंसीपल अशोक कुमार को उप वित्त सचिव चुना गया। हरजिंदर पाल, चनण सिंह, इकबाल सिंह, अवतार सिंह, गुरचरन सिंह, अमरनाथ, चमन लाल, हरबंस सिंह, देस राज, एसआर नागलू, केवल राम, हितेश सहगल, ममता, मनिंदर सिंह आदि को एग्जैकि्टव सदस्य चुना गया। इस मौके पर हरमेश चंदर गोगना, कमल किशोर शर्मा की मौत पर शोक व्यक्त किया गया।