पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली प्रभात फेरी

शिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली प्रभात फेरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली प्रभात फेरी

नरोटमेहरा | गांवमलिकपुर में महाशिवरात्री महोत्सव के उपलक्ष्य पर प्रधान दर्शन कुमार बडियाल की अध्यक्षता में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी 17 फरवरी तक निकाली जाएंगी, जिसमे सभी गांववासी शिवभक्त बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को शिव विवाह का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बड़ी धूमधाम से जंगम नरेश पठानकोट वाले करेंगे और 17 फरवरी रात्रि को शिव पूजा की जाएगी, जिसमें सभी शिव भक्तों से बढ़-चढ़कर पहुंचने की अपील है। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को बाद दोपहर लंगर वितरित किया जाएगा। इस मौके पर पुजारी मनजीत शर्मा, उप प्रधान धनुषवीर, अशोक कुमार, बलविन्द्र कुमार, अवतार सिंह, प्रितपाल, ध्यान चंद, नरिन्द्र सिंह, अश्वनी, धनपत राय, राम दास शर्मा, मीरा कुमारी, हरभजन कौर, राजरानी, सर्वना देवी आदि मौजूद थे।