- Hindi News
- गीता पूरे विश्व का ग्रंथ : ज्ञानानंद महाराज
गीता पूरे विश्व का ग्रंथ : ज्ञानानंद महाराज
पठानकोट में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान स्वामी ज्ञानानंद महाराज प्रवचन करते हुए (दाएं) इस दौरान मौजूद श्रद्धालु।
बोले-ह्दय में ज्ञान का दीपक जलाती है गीता
भास्करन्यूज | पठानकोट
गीताकिसीविशेष वर्ग, वर्ण धर्म का ग्रंथ नहीं, अपितु पूर्ण विश्व का ग्रंथ है। यह विचार गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने पठानकोट प्रवास के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रकट किए। उन्होंने कहा कि आज से 5151 वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिया गया उपदेश केवल अर्जुन के लिए नहीं, युगों-युगों तक मनुष्य के मन में उत्पन्न होने वाले संशयों का समाधान करने वाला है।
उन्होंने कहा कि गीता ह्दय में ज्ञान का दीपक जलाता है, ज्ञान कर्म के पथ पर चलने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिवेश में बढ़ रही अराजकता, आंतकवाद मानसिक अस्थिता को समाप्त करने के लिए घर-घर गीता पहुंचाना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने बताया कि गीता के पाठन से जीवन जीने का सलीका आता है। जिसके लिए जीओ गीता नामक संस्था का गठन किया गया है। इस संस्था द्वारा सभी शहरों में 9 युवाओं, 9 युवतियों 9 पुरुषों की समितियां बनाई जा रही है जो घर-घर जन-जन तक गीता को पहुंचाने का प्रयास करेंगी। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुदर्शन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। सत्संग का शुभारंभ श्री गीता जी के 12वें अध्याय श्री कृष्ण कृपा अमृत वाणी के साथ बिट्टू अग्रवाल अन्य महिला सदस्यों द्वारा किया गया। बिट्टू अग्रवाल, पूनम महाजन, सीमा महाजन, सिम्मी अग्रवाल, ममता हरीश अग्रवाल, सुदेश आदि ने भजनों के माध्यम से माहौल को कृष्णमयी बनाया। इस अवसर पर डा. सुदर्शन अग्रवाल ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के आशीर्वाद प्रेरणा से श्रीकृष्ण कृपा समिति पठानकोट की तरफ से हर माह सत्संग किया जाता है। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुदर्शन अग्रवाल, चेअरमैन सुभाष गुप्ता, चीफ पैटर्न अनिल अग्रवाल, सचिव डा. राजेश गुप्ता, राकेश गांधी, विभु महाजन, वनीश, मानव महाजन, विपन मल्होत्रा, परवीन अग्रवाल, सुदेश महाजन, राज कुमार सैनी, अजय गुप्ता, सतीश महाजन, संजीव अग्रवाल, डा. अश्रील मक्कड़, पंकज महाजन बिल्लू, अजय महाजन, संजीव महाजन, हरीश अग्रवाल, महाजन, संजीव गर्ग, विद्याधर महाजन, राजपाल महाजन, अरुण गांधी, अंजु महाजन, ममता, सुदेश, शीतल गर्ग, वनीता मल्होत्रा, डौली, पिंकी, स्नेह, आभा गुप्ता, सुषमा, सुदेश, अनिता महाजन, शशी बाला, रम्मी, सुनीता, शालिनी महाजन, भारती, कविता, रेणु महाजन, मीनाक्षी रजनी महाजन आदि मौजूद थे।