पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएलए ने सुनी सिंबलीवासियों की समस्या

एमएलए ने सुनी सिंबलीवासियों की समस्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंदे पानी की निकासी होने के विराेध में डीसी से मिले थे गांववासी, जिस पर एमएलए ने किया क्षेत्र का दौरा

भास्करन्यूज | नरोट मेहरा

गांवसिंबलीमें पिछले कई सालों से गंदे पानी की निकासी ने होने के विरोध में गत दिनों स्थानीय लोगों ने डीसी पठानकोट और बीडीओ घरोटा को लिखित रूप में शिकायत दी थी। इस शिकायत के बाद हलका विधायका सीमा कुमारी और पंजाब भाजपा कार्यकारिणी मैंबर विनोद कुमार की ओर से गांव का दौरा किया गया। इस दौरान गांववासियों की गंदे पानी की समस्या और गांव के सरपंच द्वारा ग्रांट को गलत जगह पर इस्तेमाल कर बनाए गए निकासी नाले का दौरा किया गया।

उन्होंने कहा कि गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए पंचायत की ओर से मता पास कर उन्हें दिया जाए। एमएलए ने आश्वासन दिया की शीघ्र ही जेई और एसडीओ को बोलकर एस्टीमेट बनाकर पंजाब सरकार की ओर से फंड मुहैया करवाया जाएगा, तािक शीघ्र समस्या का हल हो।

गांव सिंबली में लोगों की समस्याएं सुनते हुए विधायक सीमा कुमारी अन्य।