- Hindi News
- विश्वजीत मिस्टर एंड पल्लवी बनी मिस राजपूत
विश्वजीत मिस्टर एंड पल्लवी बनी मिस राजपूत
एसएमएसडी राजपूत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विदाई पार्टी के दौरान संबोधित करती छात्राएं, (मध्य) मंच पर उपिस्थत स्कूल स्टाफ (दाएं) कार्यक्रम के दौरान डांस करती छात्राएं। -भास्कर
{रूपाली कोहाल को बेस्ट आलराउंडर स्टूडेंट का खिताब
{ विद्यार्थियों ने अध्यापकों को टाइटल उपहार भेंट कर किया सम्मािनत
भास्करन्यूज | सुजानपुर(पठानकोट)
सुजानपुरकेएसएमएसडी राजपूत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को प्लस वन के स्टूडेंट्स ने अपने सीनियर प्लस टू के स्टूडेंट्स को फेयरवेल दी। इस मौके पर मिस्टर मिस राजपूत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें विश्वजीत सिंह को मिस्टर राजपूत और पल्लवी को मिस राजपूत का खिताब मिला। वहीं, प्लस टू की छात्रा रूपाली कोहाल को बेस्ट आलराउंडर स्टूडेंट का खिताब और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान करवाए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसीपल हरदेव सिंह की अध्यक्षता में किया गया। वहीं, संस्थान के प्रबंधक चौधरी लेखराज की ओर से ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर बच्चों ने पंजाब का प्रसिद्ध लोकनाच गिद्दा भंगड़ा पेशकर खूब धमाल मचाई। इसके अलावा विद्यार्थियों ने माहिया मैं लाैंग गवा आइयां, नच्च लै मेरे यार नच्च लै, खेड़ण दे दिन चार... आदि गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब समां बांधा। इस दौरान गजल वो कागज की किश्ती, वो बारिश का पानी... से भी वाहवाही लूटी।
इसके अलावा विद्यार्थियों की ओर से अध्यापकों और स्कूल के प्रबंधकों को सुंदर टाइटल उपहार भेंट दिए गए। इस अवसर पर प्रबंधक चौधरी लेखराज, प्रधान अवतार सिंह, महासचिव पंडित उत्तम चंद शर्मा, प्रिंसीपल रामरक्षपाल, प्रिंसीपल संतोष कुमार, प्रिंसीपल प्रीतम सलारिया, प्रिंसीपल पूनम ठाकुर, बृजमोहन उप्पल, रंजीत सिंह, नरोतम सिंह, दिलावर सिंह, अमरजीत सिंह, बलविन्द्र सिंह, योगराज शास्त्री, आरती, रजनी, शशिपाल सिंह, तरसेम सिंह चाढ़क आदि मौजूद थे।