पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों के क्लर्कों को कंप्यूटर दे सरकार

स्कूलों के क्लर्कों को कंप्यूटर दे सरकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब राज्य शिक्षा विभाग की मिनिस्ट्रीयल स्टाफ यूनियन ने सरकार से स्कूलों के क्लर्कों को कंप्यूटर देने सहित अन्य मांगों को लेकर बैठक की। -भास्कर

मिनिस्ट्रीयल स्टाफ यूनियन ने बैठक कर उठाई मांग

भास्करन्यूज | पठानकोट

पंजाबराज्यशिक्षा विभाग की मिनिस्ट्रीयल स्टाफ यूनियन जिला पठानकोट ने मंगलवार को बैठक की। इसकी अध्यक्षता दीपक गुप्ता ने की। गुप्ता ने कहा कि यूनियन की मांग है कि पंजाब सरकार स्कूलों के क्लर्कों को कम्प्यूटर उपलब्ध करवाए।

उन्होंने कहा कि कंप्यूटर होने से क्लर्कों को पेपर वर्क पर ही निर्भर रहना पड़ता है। उपर से सरकार समय पर स्टेशनी भी उपलब्ध नहीं करवाती है। इसके साथ ही फील्ड स्टाफ, बीपीओ कार्यालयों और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में स्टेशनरी दी जाए, एक प्रतिशत कोटे के अधीन नान टीचिंग स्टाफ को टीचिंग में पदोन्नति दी जाए। उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यूनियन की मांगे जल्दी मानी गई तो यूनियन संघर्ष करने को विवश होगी जिसकी सारी जिम्मेवारी पंजाब सरकार की होगी।

इस अवसर पर जिला महासचिव विकास धवन, तहसील भोआ अध्यक्ष सरोज बाला, भोआ वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक सैनी, अनसुईया देवी, राजेश शर्मा, विशाल दीप, धीरज कुमार, सचिन कुमार, विनोद कुमार उपस्थित थे।