- Hindi News
- जंगल से भटका सांभर नहर में गिरा युवकों ने निकालकर जान बचाई
जंगल से भटका सांभर नहर में गिरा युवकों ने निकालकर जान बचाई
अजीजपुर में गट्टूू डोर में फंसे उल्लू को बचाया
जंगल से भटक पहुंच गया था गांव बेहड़ियां, वन्य जीव विभाग को सौंपा
भास्करन्यूज | सुजानपुर(पठानकोट)
सुजानपुरकेनिकटवर्ती गांव बेहड़ियां में यूबीडीसी नहर में एक सांभर गिर गया। उसे गांव के युवक मैंबर पंचायत अनंद, मोनू, मलकीत सिंह, कमल किशोर, यशपाल ने नहर से बाहर निकला आैर सुजानपुर पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी परमवीर सैनी के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी एएसआई. यशपाल आैर कांस्टेबल सुरिन्द्र कुमार ने वन विभाग के गार्ड धीरज कुमार को सांभर सौंप दिया। वहीं धीरज कुमार ने कहा की कई बार इन जानवरों के पीछे कुत्ते भागते हैं जिससे यह रास्ता भटककर आबादी की तरफ जाते हैं। धीरज कुमार ने कहा कि सांभर को मलहम पट्टी करने के बाद कथलौर सेंक्चुयरी में छोड़ दिया जाएगा।
पेड़ से उल्लू को गुज्जर साईं माेहम्मद ने उतारा।
भास्कर न्यूज | सुजानपुर
सुजानपुरकेगांव अजीजपुर खद्दावर में दो दिन से पीपल के पेड़ पर गट्टू डोर में फंसे उल्लू को स्कूल स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला आैर उसकी जान बचाई। स्टाफ ने इसके बाद उल्लू को वन्य जीव विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया। स्टाफ के सदस्यों ने बताया कि उल्लू पीपल के पेड़ से उलझी गट्टू डोर में फंस गया था। उसके पंख आैर पंजे डोर में बुरी तरह उलझ गए थे। उल्लू के ऊंची शाख पर फंसे होने के कारण वे लोग उसे निकालने में असमर्थ थे इसिलए उन्होंने गुज्जर साईं मोहम्मद को बुलाया जिसने उल्लू को उतारा। अध्यापकों ने बताया कि उल्लू बुरी तरह से जख्मी हो गया था। गार्ड धीरज कुमार ने बताया कि उल्लू का उपचार करने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
गांव बेहड़ियां से गुजरती नहर में यह सांभर गिर गया था। पास खड़े युवकों ने बाहर निकालकर इसकी जान बचाई।