पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से होंगे सुजानपुर नगर परिषद चुनाव के नामांकन

आज से होंगे सुजानपुर नगर परिषद चुनाव के नामांकन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
@नामांकन पत्रोंकी जांच 14 को

भास्करन्यूज | पठानकोट

नगरपरिषदसुजानपुर के लिए 25 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने का काम 10 फरवरी से 13 फरवरी तक होगा। नामांकन सुजानपुर नगर परिषद दफ्तर में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे। जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी सुखविंदर सिंह ने यह जानकारी विभिन्न पार्टियों के नेताओं से बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी को होगी और 16 फरवरी को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि होगी, जबकि चुनाव निशान भी इसी दिन अलाट किए जाएंगे। सुजानपुर में वोटिंग के लिए 20 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन मनमोहन को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है। बैठक में सहायक कमिश्नर जनरल बलबीर राज सिंह, सर्बजीत सिंह, सुरेश कुमार, ठेकेदार अमरजीत और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे।

पठानकोट में चुनावों को लेकर हुई बैठक को संबोधित करते डीसी सुखविंदर सिंह और मौजूद अन्य अधिकारी।