- Hindi News
- ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि मनाई
ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि मनाई
प्रजापतिब्रह्माकुमारीईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्य सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन अनिल वासुदेवा रहे। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिव महिमा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में डा. बृजमोहन शर्मा, डा.रिम्मी शर्मा तथा केंद्र की मुख्य संचालिका बीके सत्या, बीके गीता तथा बीके प्रताप शामिल हुए। झंडारोहण की रस्म अदा की गई।
प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र में शिवरात्रि महोत्सव में हिस्सा लेते केंद्र पदाधिकारी तथा अनिल वासुदेवा।