पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्भवती में मिले स्वाइन फ्लू के लक्षण, भर्ती

गर्भवती में मिले स्वाइन फ्लू के लक्षण, भर्ती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारकोजिले में एक और स्वाइन फ्लू की संदिग्ध महिला मरीज को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला गर्भवती है और फिलहाल उसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। प्राइवेट अस्पताल की सूचना पर सोमवार दोपहर सिविल अस्पताल से नोडल अफसर डाॅ. सुरिंद्र हेमंत कुमार की टीम ने महिला का स्वैप टेस्ट लिया और मेडिसिन दी। इससे पहले हिमाचल की एक महिला में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने पर उसे शहर के रावी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसरा सुजानपुर निवासी महिला को 3 दिन से जुकाम फीवर था। हालत बिगड़ने पर उसे जब प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण सामने आए। उधर, डाॅक्टर सुरिंद्र कुमार ने बताया कि महिला मरीज के स्वैप टेस्ट लेकर चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिए हैं। इसके अलावा महिला को दवा देकर उसके परिवार वालों को अवेयर कर दिया है। मंगलवार देर शाम टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही पॉजिटिव या नैगटिव का पता चलेगा।

सिविल अस्पताल के डीएचओ डाॅ. तरसेम सिंह ने कहा है कि बुखार जुकाम होने पर इसे हल्के में लें, तुरंत सिविल अस्पताल आकर टेस्ट करवाकर चेकअप करवाएं। उन्होंने प्राइवेट अस्पताल प्रबंधनों से भी अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध स्वाइन फ्लू का मरीज आता है तो तुरंत सूचित करें।

महिला का हुआ स्वैप टेस्ट, पीजीआई चंडीगढ़ भेजा