- Hindi News
- कृषि विभाग के कर्मचारी से डेढ़ लाख छीन कर लुटेरे फरार
कृषि विभाग के कर्मचारी से डेढ़ लाख छीन कर लुटेरे फरार
भास्कर न्यूज | पठानकोट/सुजानपुर
सुजानपुरकेपुल नं. 5 के पास हाईवे पर दिन-दहाड़े बाइक सवार दो युवक कृषि विभाग के एक कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपए छीन कर फरार हो गए। बैग छीनते ही वरिंद्र कुमार ने शोर भी मचाया, लेकिन जब तक लोग इक्ट्ठा हुए दोनों युवक मलिकपुर की ओर भाग निकले थे। वरिंद्र का कहना है कि बैग में डेढ़ लाख रुपए, एक मोबाइल, एटीएम कार्ड, पहचान पत्र और अन्य कागजात थे। सुजानपुर के ठंडी खूई निवासी वरिंद्र कुमार ने बताया कि वह पटियाला के कृषि विभाग में कार्यरत है।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे उसने पठानकोट के ओबीसी बैंक से डेढ़ लाख रुपए निकलवाए और टैंपो से घर लौट रहा था। सुजानपुर पुल नं. 5 हाईवे पर टैंपो से उतरने के बाद वह पैदल सड़क पार कर रहा था। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार युवकांे ने उसके हाथ से बैग छीना और भाग निकले। वरिंद्र ने एसएसपी राकेश कौशल सुजानपुर पुलिस से मांग की है कि पैसे छीनकर भागे मोटरसाइकिल सवार दोनों लुटेरों को जल्द पकड़ा जाए और उनके पैसे वापस दिलवाए जाएं।
दोपहर डेढ़ बजे सुजानपुर के पुल नं. 5 के पास लूट
नाकों पर सूचित कर टीमें भेजी गई हैं: थाना प्रभारी
सुजानपुरथाना प्रभारी परमवीर सैनी ने बताया कि कर्मचारी की शिकायत पर बैंक से डिटेल लेकर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है और नाकों पर सूचित कर दिया गया है। बैंक से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चैक की जाएगी, ताकि पता चले सके कि कहीं लुटेरे बैंक से तो पीछे नहीं लगे थे?
वरिंद्र कुमार ने बताया कि उसने एफडी के लिए पैसे निकलवाए थे।