- Hindi News
- रेहड़े से टकराई बाइक, सिर पर चोट से बैल्डर की मौत
रेहड़े से टकराई बाइक, सिर पर चोट से बैल्डर की मौत
9वीं की छात्रा से रेप करने वाले युवक को अदालत ने जेल भेजा
सियालदाह ट्रेन से लावारिस बैग में मिले 54 नशीले टीके
भास्कर न्यूज | पठानकोट/तारागढ़
तारागढ़के एक प्राइवेट स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार के आरोपी युवक लवली निवासी मुरादपुर को सोमवार को कानवां पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे होशियारपुर जेल भेज दिया गया है। डीएसपी ग्रामीण प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अमृतसर भागने की फिराक में था और उसे कोटली बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि कानवां एरिया में आते एक गांव की नाबालिग छात्रा तारागढ़ में एक प्राइवेट स्कूल में 9वीं की स्टूडेंट है। बीते शनिवार छात्रा को क्लास में ही अचानक पेट दर्द हुआ। स्कूल टीचरों ने उसे इलाज के लिए जब अस्पताल पहुंचाया तो उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। हालत नाजुक होने पर डाॅक्टरों को छात्रा की जान को बचाने के लिए प्री मिच्योर डिलीवरी करनी पड़ी। इसके बाद छात्रा ने एक बच्चे (लड़के) को जन्म दिया था। इसके बाद लड़की के बयान पर कानवां थाने में आरोपी युवक लवली के खिलाफ बलात्कार प्रोटेक्शन चिल्ड्रन सेक्सयुल एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुिलस के अनुसार लड़की की हालत में सुधार है।
पंकुश कुमार