- Hindi News
- 25 हजार में से केवल 370 लोग पहंुचे टैक्स जमा कराने
25 हजार में से केवल 370 लोग पहंुचे टैक्स जमा कराने
नगरनिगम कीचेतावनी के बावजूद प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने में लोगों ने बहुत कम रूचि दिखाई है। पांच दिनों में 25 हजार में से केवल 370 लोग ही टैक्स जमा कराने पहंुचे। इनमें कुछ पूर्व पार्षद भी शामिल थे, जिन्हें निगम चुनाव लड़ने के लिए एनओसी की जरुरत है।
सोमवार को रोजाना की तरह निगम में लोगों का जमावड़ा लगा रहा, लेकिन इसमें ज्यादातर एनओसी के चक्कर में निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक ही नजर आए। बता दें, नगर निगम चुनाव के लिए वाटर सप्लाई, सीवरेज तथा हाऊस टैक्स से संबधित एनओसी जरूरी है। इसके बिना उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
5दिन में निगम में जमा हुए 10 लाख रुपए
एनओसी केबदले निगम ने पिछले 5 दिन में 1 लाख 85 हजार रुपए एनओसी फीस, प्राॅपर्टी टैक्स से 5 लाख और हाऊस टैक्स, तहबाजारी, पानी के बिल और सीवरेज बिलों से कुल मिलाकर 10 लाख रुपए जुटाए हैं। सोमवार तक निगम से विभिन्न पार्टियों से इलेक्शन लड़ने की चाह रखने वाले कुल 370 लोगों ने एनओसी ली है। एनओसी लेने वालों में ज्यादातर नए चेहरे हैं, जबकि कुछ पूर्व पार्षद भी इसमें शामिल हैं।
Ãसोमवार तक कुल 370 लोगों ने प्राॅपर्टी टैक्स जमा करवाया है। 2013-14 का प्राॅपर्टी टैक्स जमा करवाने रहे लोगों से जुर्माने के साथ-साथ 2014-15 की प्राॅपर्टी टैक्स भी लिया जा रहा है। एनओस देते समय पेंडिंग टैक्स का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इंद्रजीतसिंह, सुपरिंटेंडेंट,नगर निगम पठानकोट।
ब्याज और जुर्माने साथ टैक्स वसूली
370में से अधिकतर लोगों ने 2013-14 का प्रॅापर्टी टैक्स भी जमा नहीं करवाया था। जिस कारण इन लोगों को टैक्स के साथ 20 प्रतिशत जुर्माना और 18 प्रतिशत ब्याज के साथ प्राॅपर्टी टैक्स देना पड़ रहा है। यानि जिन लोगों ने पैसे बचाने के चक्कर में पहले प्राॅपर्टी नहीं भरा अब उन्हें 38 फीसदी जुर्माने के साथ जुर्माना भरना पड़ रहा है। इतना ही नहीं उनसे 2014-15 का बनता टैक्स भी 10 प्रतिशत रीबेट के साथ वसूलना शुरू कर दिया है। जो लोग 2013-14 के डिफाल्टर हैं, उनसे 38 फीसदी जुर्माने के साथ-साथ 2014-15 का टैक्स भी वसूला जाएगा।
50 लोगों को मिली एनओसी
सरकारकी ओर से निगम से एनओसी लेने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 500 रुपए फीस जमा करवानी पड़ेगी। सोमवार को कुल 50 लाेगों ने निगम से एनओसी ली। सुबह से लेकर शाम तक एनओसी लेने के लिए निगम की बिल्डिंग ब्रांच में लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं। सोमवार को करीब 60 लोगों ने एनओसी के लिए अप्लाई किया था, जिसमें से 50 लोगों के आवेदनों को क्लीसरेंस मिलने के बाद उनके द्वारा वाटर सप्लाई, सीवरेज तथा हाऊस टैक्स जमा करवाने के बाद उन्हंे एनओसी जारी की गई।
नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच से एनओसी के लिए आवेदन करते लोग। सोमवार को 60 में से 50 लोगों को एनओसी दी गई।