पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खत्री सभा ने बांटी किताबें आैर कापियां

खत्री सभा ने बांटी किताबें आैर कापियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खत्री सभा ने बांटी किताबें आैर कापियां

पठानकोट| खत्रीसभा पठानकोट के महिला विंग ने प्रधान चित्रा पुरी के नेतृत्व में खानपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चों को शिक्षण सामग्री बांटी। चित्रा पुरी ने बताया कि उनकी सभा लंबे समय से धार्मिक आैर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती रही है, जिसके चलते वीरवार को उन्होंने सरकारी प्राइमरी स्कूल खानपुर के बच्चों को किताबें आैर कापियां बांटी। उन्होंने कहा कि उनकी सभा आगे भी इस तरह के कार्यक्रम करवाती रहेगी। इस मौके पर उनके साथ महासचिव मोनिका पुरी, सलोनी बहल, नीतिका चावला, रमा भाटिया, गीता मरवाहा, काजल भंडारी मौजूद थे।