- Hindi News
- गोपाल दास महाराज को गिरफ्तार करना निंदनीय : नरेश कुमार
गोपाल दास महाराज को गिरफ्तार करना निंदनीय : नरेश कुमार
विद्या एजुकेशन सोसायटी ने तीन मेधावी बच्चों को दी स्कॉलरशिप
विद्या एजुकेशन सोसायटी के प्रधान विजय पासी अन्य सदस्यों के साथ मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप का चैक देते हुए हुए। -भास्कर
भास्कर न्यूज | पठानकोट
साहिलप्लाजास्थित कार्यालय में विद्या एजुकेशन सोसायटी के सदस्यों ने प्रधान विजय पासी की अध्यक्ष्ता में तीन मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप दी। विजय पासी ने बताया कि उनकी सोसायटी समय-समय पर मेधावी बच्चों की मदद करते रही है, ताकि उनकी शिक्षा में कोई बाधा पड़े। जिसके चलते वीरवार को सोसायटी के सदस्यों ने सहयोग करके तीन मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप दी। उन्होंने बताया कि उनकी सोसायटी इस तरह के कामों में आगे भी लोगों की मदद करती रहेगी। सोसायटी के इसके अलावा भी कई कल्याणकारी प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ केवल कृष्ण महाजन, त्रिलोक त्रेहन, राजीव खोसला, अवतार अबरोल मौजूद थे।
गउ क्रांति मंच के सदस्य आैर साथ मौजूद सुरेश कुमार शामा। -भास्कर
भास्कर न्यूज | पठानकोट
गउक्रांतिमंच की ओर से जिला प्रमुख नरेश कुमार शामा की अध्यक्षता में ढाकी रोड स्थित नेहरू नगर कार्यालय में बैठक की गई। इसमें सुरेश कुमार पिंटू विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में बीते दिनों दिल्ली में गोपा अष्टमी वाले दिन संत गोपाल दास महाराज को संसद के घेराव दौरान गिरफ्तार करने की निंदा की गई और उनकी रिहाई की मांग रखी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में गौचर भूमि से कब्जे हटाने के लिए गोपाल दास आंदोलन चला रहे हैं।