पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल अस्पताल में बाइक पार्किंग को लेकर कारिंदे युवक में हाथापाई

सिविल अस्पताल में बाइक पार्किंग को लेकर कारिंदे युवक में हाथापाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट| वीरवारदोपहर सिविल अस्पताल में साइकिल स्टैंड पर बाइक पार्किंग को लेकर कारिंदे और बाइक सवार के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद सिविल अस्पताल में मरीजों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बाइक पार्क करने वाले युवक का आरोप था कि उसने जैसे ही यहां बाइक पार्क की तो साइकिल स्टैंड के कारिंदे उससे झगड़ने लगे और मारपीट पर उतर आए। वहीं, साइकिल स्टैंड कारिंदों की माने तो युवक ने एसएमओ कार्यालय के सामने गलत जगह पर बाइक पार्क की थी। समझाने पर वह नहीं माना और हाथापाई पर उतर आया। बाद में अस्पताल कर्मियों ने मामला निपटाया और समझौता करवा दिया।

साइकिल स्टैंड कारिंदा युवक आपस में हाथापाई करते हुए। भास्कर

एक-दूसरे पर आरोप लगाए, बाद में अस्पताल प्रबंधन ने दोनों में कराया समझौता