- Hindi News
- कार चोरी होने के 39 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर
कार चोरी होने के 39 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर
एसएचओ बोले-जांच के बाद दर्ज की है कार्रवाई
भास्करन्यूज, पठानकोट
सिंबलचौक से 4 जनवरी को चोरी हुई गाड़ी की थाना डिवीजन नं.1 पुलिस ने 39 दिन बाद एफआईआर दर्ज की है। लेकिन, पुलिस अभी तक तो चोर को पकड़ पाई है और ही कार को ढूंढ पाई है। पुलिस ने फलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। 4 जनवरी को रविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सिंबल चौक में बेकरी की दुकान करता है। उसने मारूति कार रखी हुई थी। 4 जनवरी को तड़के वह घर से दुकान पर आया और कार दुकान के पास खड़ी कर दी।
कार में बेकरी का सामान पड़ा था और कार लाॅक थी। वह दुकान के पास गाड़ी खड़ी कर कुछ काम के सिलसिले में घर चला गया। करीब दो घंटे के बाद वह जब वापिस आया तो कार गायब थी। उसने इधर-उधर ढूंढा, लेकिन कार नहीं मिली। इसके बाद थाना डिवीजन नं. 1 में कंप्लेंट दर्ज करवाई। इसके 39 दिन बाद वीरवार को कार चोरी की एफआईआर दर्ज हुई है।
चोर को पकड़ने के लिए नाकों पर किया सूचित
Ãएसएचओसुखजिंद्र सिंह का कहना है कि कार चोरी के मामले में जांच के बाद ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। देरी का कारण पूछने पर उन्होंने कहा वैसे पुलिस ने रविंद्र सिंह की कंप्लेंट को उसी दिन रोजनामचे में दर्ज कर लिया था। वैसे उन दिनों उनके पास डिविजन नं. 1 के एसएचओ का कार्यभार नहीं था। कार्यभार संभालने के बाद वे सभी पेंडिंग केसों की जांच करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार चोरी केस की जांच शुरू कर दी है और कार नंबर को संबंधित थानों नाकों पर नोट करवा दिया जाएगा।