- Hindi News
- सड़क पर गिरे मिस्त्री की सिर पर चोट लगने से मौत
सड़क पर गिरे मिस्त्री की सिर पर चोट लगने से मौत
पठानकोट-जम्मूहाईवेपर एमएसपी सिनेमा के पास एक तेज रफ्तार जीप ने ओवरटेक करते हुए एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक मिस्त्री की मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठा युवक जख्मी हो गया। मृतक उदवपाल (40) ढाकी की लक्ष्मी गार्डन कालोनी का रहने वाला था। वहीं, घायल पूर्ण चंद को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल से चालक मौके से जीप भगा ले गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भदरोआ से बाइक पर उदवपाल और पूर्ण चंद ढाकी घर लौट रहे थे। एमएसपी सिनेमा के सामने जीप की जोरदार टक्कर से उदवपाल पूर्ण चंद नीचे गिर गए। उदवपाल का सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठा पूर्ण चंद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद इकट्ठा हुए आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहंुची थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया और शव को सिविल अस्पताल पहंुचाया। पुलिस ने अज्ञात जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हादसे के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल पूर्ण चंद को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।