- Hindi News
- स्क्रूटनी में 3 कैंडीडेट्स के नाॅमिनेशन हुए रद्द
स्क्रूटनी में 3 कैंडीडेट्स के नाॅमिनेशन हुए रद्द
नगरनिगमचुनावों के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी में तीन कैंडीडेट्स के नाॅमिनेशन रद्द कर दिए गए। बता दें कि दो दिनों में 364 कैंडीडेट्स ने नामांकन दर्ज कराए थे। 2 कैंडीडेट्स के नामिनेशन रिटर्निंग अफसर नरेश महाजन और एक कैंडीडेट एसडीएम अमित महाजन की स्क्रूटनी में रद्द् किया गया।
रिटर्निंग अफसर नरेश महाजन ने बताया कि वार्ड नं. 23 से कपूर सिंह का नाॅमिनेशन रद्द किया गया है क्योंकि उन्होंने जो बलवंत सिंह को प्रपोजर बनाया था, उन्हें आइडेंटीफाइ नहीं किया जा सका और ही प्रपोजर स्क्रूटनी पर आए।
वार्ड 35 की मंजीत कौर का नामांकन भी रद्द किया गया क्योंकि उन्होंने नगर निगम की एनओसी जमा नहीं कराई। एसडीएम अमित महाजन ने बताया कि वार्ड नं. 3 के लिए राजन का नामांकन रद्द किया गया क्योंकि उन्होंने महिला आरक्षित सीट के लिए नामांकन भर दिया था। 3 पेपर रद्द होने के बाद अब 361 नाॅमिनेशन ही रह गए हैं। इसके बाद 13 फरवरी को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
नाॅमिनेशन की स्क्रूटनी करते रिटर्निंग अफसर नरेश महाजन।
वार्ड नं. 23 से कपूर सिंह, वार्ड 35 से मंजीत कौर और वार्ड 3 से राजन के नामांकन शर्तें पूरी करने पर हुए रद्द
आज नाम वापस लिए जा सकेंगे : एसडीएम
Ãएसडीएमअमित महाजन ने बताया कि नाॅमिनेशन किए गए 364 फार्मों की जांच पूरी कर ली गई है। 13 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिन्ह भी अलाॅट किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को निगम चुनाव के लिए मतदान होगा।