- Hindi News
- पठानकोट और सुजानपुर में 495 लोगों ने जमा नहीं कराए हथियार
पठानकोट और सुजानपुर में 495 लोगों ने जमा नहीं कराए हथियार
जिलेमेंनगर निगम और कौंसिल चुनावों के चलते आचार संहिता लागू होने और डीसी के आदेशों के बाद भी 495 लाइसेंसधारकों ने अपने हथियार जमा नहीं करवाए हैं। वीरवार तक पठानकोट और सुजानपुर इलाके के रजिस्टर्ड 738 में से केवल 243 लोगों ने ही हथियार जमा करवाए हैं।
पकड़ेजाने पर हो सकती है सजा
बतादें कि डीसी की ओर से नगर निगम नगर कौंसिल चुनाव को लेकर पठानकोट के 50 सुजानुपर के 15 वार्डों के लाइसेंसशुदा हथियार रखने वालों को इन्हें संबंधित पुलिस थानों में जमा कराने के आदेश जारी किए थे। वहीं, जिला पुलिस का कहना है कि अगर नगर निगम सुजानपुर नगर कौंसिल चुनावों में किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की या किसी के पास हथियार पाए गए तो उसके खिलाफ धारा 188 आईपीसी के तहत कार्रवाई होगी। इसके साथ ही हथियार का लाइसेंस भी रद्द होगा और हथियार के साथ पकड़े जाने पर सजा भी हो सकती है।
16 के बाद होगी कार्रवाई : एसएसपी
Ãएसएसपी राकेश कौशल ने कहा कि नगर निगम पठानकोट और नगर कौंसिल सुजानपुर के अधीन पड़ते लाइसेंसशुदा हथियार रखने वाले लोगों को कहा गया है कि 16 फरवरी तक वे संबंधित थानों में हथियार जमा करवा दें। हथियारों के साथ पकड़े जाने पर पुलिस नियमों के तहत कार्रवाई करेगी।
कई लोगों ने शौकिया तौर रखे हैं हथियार
थाना डिवीजन नं.1 और 2 में सबसे ज्यादा लोगों के पास हथियार हंै। सूत्रों के मुताबिक थाना डिवीजन नं. 1 और 2 के अंतगर्त आने वाले लोग हथियार रखने का अधिक शौक रखते हंै। आधे से ज्यादा लोगों ने शौकिया तौर पर लाइसेंसशुदा हथियार रखे हुए हैं। जिला पुलिस के रिकाॅर्ड के मुताबिक थाना डिवीजन नं. 2 में 336 थाना डिवीजन नं.1 में 152 लोगों के पास हथियार हंै। पुलिस ने आर्मी पर्सन को भी 16 फरवरी तक हथियार जाम कराने को कहा है।
थाना लाइसेंस धारक जमा हुए
डिवीजननं.1 152 74
डिवीजन नं.2 336 92
मामून 42 21
सदर 6 6
सुजानपुर 135 40
कानवां 67 10