पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब सरकारी स्कूलों के बच्चे करेंगे डायल 104 का प्रचार

अब सरकारी स्कूलों के बच्चे करेंगे डायल-104 का प्रचार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकारद्वारा लोगों को किसी भी बीमारी के प्राथमिक उपचार, काऊंिसलिंग, शराब और ड्रग्स छुड़ाने की जानकारी देने के लिए जारी किए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 104 पर रिस्पांस मिलने पर सेहत विभाग ने शिक्षा विभाग से सहयोग मांगा है। सेहत विभाग ने 21 जनवरी को शिक्षा विभाग से मांग की थी कि इस नंबर को प्रचलित करने के लिए सहयोग करें। इस बारे शिक्षा विभाग के डायरेक्टर को भी लैटर भेजा गया था, जिस पर अतिरिक्त स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस नंबर का प्रचार करने के निर्देश दिए हैं।

स्कूल असेंबली में विद्यािर्थयों को किया जाएगा अवेयर

Ãडीईओ सेकेंडरी पवन कुमार ने बताया कि एक-दो दिन में प्रोजेक्ट शुरू करवा दिया जाएगा। रोजाना स्कूल की असैंबली में बच्चों को डायल-104 पर मिलने वाली हेल्थ सुविधा बारे स्कूल मुखियों के माध्यम से अवेयर किया जाएगा और उन्हें इसका अधिक से अधिक प्रचार करने को कहा जाएगा।

डायल-104 योजना का सबसे ज्यादा फायदा बुजुर्गों और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलेगा, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

Áशिकायत का निपटारा होने के बाद संबंधित अधिकारी आपको इसका स्टेटस बताएगा।

Áसामाजिक तौर पर शोषित वृद्ध, औरत और बच्चों की स्पैशल काऊसलिंग का भी प्रबंध है।

Áशराब, सिगरेट सहित अन्य तंबाकू उत्पादों से कैसे बचेंे, इसकी पूरी जानकारी मिलेगी।

Áहेल्पलाइन पर एड्स, कुष्ठ रोग और अन्य दिमागी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए काऊसलिंग का भी प्रबंध किया गया है।

Áप्रथमिक उपचार के लिए डॉक्टर, काऊसंलर्स स्टाफ लोगों की सेवा के लिए मौजूद रहेंगे।

Áकिसी भी बीमारी का प्राथमिक उपचार, परहेज नजदीकी सेहत संस्था बारे जानकारी मिलेगी।

Áविभाग द्वारा दी जा रही सेहत सुविधाओं और स्कीमों की विस्तारपूर्वक जानकारी मिलेगी।

Áइस नंबर के जरिए आप नजदीकी अस्पताल में लोगों को रही दिक्कतों, स्टाफ के व्यवहार के बारे में शिकायत भी की जा सकती है।