पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेगा लोक अदालत कल, निपटारे के लिए रखे जाएंगे 300 केस

मेगा लोक अदालत कल, निपटारे के लिए रखे जाएंगे 300 केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | अदालतोंमें चल रहे विभिन्न केसों के आपसी निपटारे करने के कोर्ट कांप्लेक्स मलिकपुर में 14 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। जिला एवं सेशन जज बीएस संधू ने बताया कि लोक अदालत में बैंक संबंधी केस, धारा 138, चैक बाउंस, पैसे की रिकवरी अन्य केसों का मौके पर निपटारा किया जाएगा। लोक अदालत में 300 केस रखे जाएंगे और तीन बैंच लगाए जाएंगे। इसके बाद 14 मार्च 2015 को भी साल की दूसरी नेशनल लोक अदालत मलिकपुर में लगाई जाएगीं, जिसमें माल, मनरेगा भू प्राप्ति के केसों का निपटारा किया जाएगा। 11 अप्रैल 2015 को तीसरी लोक अदालत में लेवर पारिवारिक झगड़ों के केसों का निपटारा किया जाएगा। इसके बाद 9 मई 13 जून 2015 को लगाई जाने वाली लोक अदालतों में सड़क हादसों के क्लेम बीमे के केसों का निपटारा किया जाएगा।