फर्स्ट पोजिशन पर रहा वशिस्था हाउस
यूकेजी की श्री ने जीते एक गोल्ड आैर 2 सिल्वर
श्री मार्डर्न संदीपनी में यूकेजी की छात्रा है। यहां हुई खेलों में उसने ये मैडल जीते हैं।
पठानकोट | मार्डर्नसंदीपनी में हुई खेल प्रतियोगिता में थाना 1 के प्रभारी सुखजिंद्र सिंह की बेटी श्री ने 50 मीटर दौड़ में गोल्ड, लांग जंप आैर डिस्कस थ्रो में 2 सिल्वर मैडल जीते हैं।। स्कूल प्रबंधन ने श्री को मुबारकबाद दी है।
मार्डर्न संदीपनी स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट के विजेता बच्चांे के साथ मुख्य मेहमान डीएसपी मनोज ठाकुर आैर अन्य। -भास्कर
भास्कर न्यूज | पठानकोट
मार्डर्नसंदीपनीस्कूल में वीरवार को एनुअल प्राइज डिस्ट्रिब्यूशन प्रोग्राम करवाया गया। इसमें डीएसपी मनोज मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर 10वीं से प्लस टू तक के स्टूडेंट्स में 100 आैर 400 मीटर रेस मुकाबले करवाए गए। प्रिंसिपल नीरज मोहन पुरी ने बताया कि इस मौके पर 272 बच्चांे को मैडल देकर सम्मानित किया गया। इसमंे 92 बच्चांे को गोल्ड मैडल, 86 को सिल्वर आैर 94 को ब्रांज मैडल देकर सम्मानित किया गया। वशिस्था हाउस ने सबसे अधिक 83 मैडल लेकर फर्स्ट पोजिशन हासिल की। ड्रोन गोट हाउस ने दूसरा स्थान आैर विश्वमित्रा हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य मेहमान ने विजेता विद्यार्थियांे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य मेहमान ने कहा कि बच्चांे को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी भाग लेना चािहए। प्रिंसिपल नीरज मोहन पुरी ने मुख्य मेहमान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।